बिजावर विधायक के पुत्र ने गुरुवार शाम 5:30 बजे ग्राम निवरिया में श्री जगदीश यादव, ग्राम टपरन पुरवा (भेलसी) में श्री प्रभु पाल, ग्राम पिपोरा कला एवं ग्राम जटयाई में श्री आसाराम यादव के निवास पहुंचकर शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में पूरा समाज शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा है।