नबीनगर: एक युवक के साथ फरार युवती पहुंची नबीनगर थाना, शादी के नियत से भागने से संबंधित थाने में दर्ज थी प्राथमिकी
नबीनगर थाना क्षेत्र के एक युवक के साथ फरार हुई युवती थाने पहुंच गई. प्रभारी थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद ने रविवार को बताया कि युवती के पिता द्वारा थाने में युवक पर युवती की शादी की नीयत से भागने से संबंधित प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. पुलिस की कार्रवाई जारी थी. अचानक युवती थाना पहुंच गई. इसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की गई है.