जौनपुर: जौनपुर में 37,577 ई-श्रम पंजीकृत श्रमिकों को मिला राशन कार्ड
जौनपुर में ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत 37,577 श्रमिकों को राशन कार्ड जारी कर दिए गए हैं, जिससे अब उन्हें सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से खाद्यान्न मिल सकेगा। यह सुविधा विशेष रूप से उन श्रमिकों को दी गई है जिनके पास पहले से राशन कार्ड नहीं था। शासन के निर्देश पर लंबे समय से चल रही सत्यापन प्रक्रिया के बाद इन पात्र लाभार्थियों की पहचान की गई