राजनगर: नरवाई न जलाने पर प्रशासन सख्त, किसानों को किया जागरूक, बराई गांव में दिलाई शपथ
सुबह करीब 11 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकारियों ने किसानों को समझाया कि नरवाई जलाने से खेत की उर्वरक क्षमता कम हो जाती है और मिट्टी की गुणवत्ता पर भी बुरा असर पड़ता है। इस दौरान किसानों को पर्यावरण संरक्षण और बेहतर खेती के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मौजूद किसानों ने एकजुट होकर प्रशासन के मार्गदर्शन का पालन करने और नरवाई न जलाने की