एटा: गांव निधोली खुर्द में पानी भरने को लेकर दो भाइयों में खूनी संघर्ष, छोटे भाई ने बड़े की नाक काटी, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
Etah, Etah | May 11, 2026 एटा के थाना रिजोर क्षेत्र के निधौली खुर्द गांव में पानी भरने को लेकर दो सगे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान छोटे भाई पर बड़े भाई की नाक काटने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।पीड़ित राजेश ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी नल से पानी भरने गई थी, तभी उसके छोटे भाई संजीव ने उसके साथ मारपीट की। बेटी ने घर आकर राजेश को इसकी जानकारी दी।