सगड़ी: रौनापार में राजस्व विभाग ने भूमि का सीमांकन और पत्थरगड्डी प्रक्रिया संपन्न कराई, सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस रही मुस्तैद
Sagri, Azamgarh | May 20, 2026 आजमगढ़ जनपद के रौनापार क्षेत्र में शिकायतकर्ता के मामले का संज्ञान लेते हुए सगड़ी तहसील के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर राजस्व विभाग ने भूमि का सीमांकन और पत्थरगड्डी प्रक्रिया संपन्न कराया । मामला क्षेत्र के केवटहिया ग्राम सभा से जुड़ा है। रसूलपुर नंदलाल निवासी मनोज कुमार पुत्र राजेंद्र द्वारा प्रार्थना पत्र तहसील सगड़ी पर उच्च अधिकारियों को दिया गया था ।