कांके: राजभवन में हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, दीपिका पांडे सिंह, इरफान अंसारी और बैघनाथ राम पहली बार बने मंत्री
Kanke, Ranchi | Jul 8, 2024 विधानसभा में बहुमत हासिल करने के बाद हेमंत मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। राजभवन में आयोजित शपथ समारोह में दीपिका पांडे सिंह, इरफान अंसारी और बैघनाथ राम पहली बार मंत्री पद की शपथ ली। सबसे पहले पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा मिथलेश ठाकुर, बेबी देवी, बन्ना गुप्ता, इरफान अंसारी, सत्यानंद भोक्ता, हफीजुल हसन सहित अन्य मंत्री पद की शपथ ली।