कांके: रांची के मेन रोड स्थित रोस्पा टॉवर के दूसरे तल्ले में लगी आग, आग पर पाया गया काबू
Kanke, Ranchi | Jul 8, 2024 रांची के मेन रोड स्थित रोस्पा टॉवर के दूसरे तल्ले में आग लग गई। आज लगने के बाद रोस्पा टॉवर में अफरा तफरी का माहौल बन गया। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फिलहाल आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है, बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी।