कांके: झारखंड विधानसभा में सीएम हेमंत सोरेन ने साबित किया बहुमत, समर्थन में पड़े 45 वोट
Kanke, Ranchi | Jul 8, 2024 झारखंड विधानसभा में सीएम हेमंत सोरेन ने बहुमत साबित कर दिया है। उन्होंने 81 सदस्यीय विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया और उनके समर्थन में 45 विधायकों का साथ मिला। बता दें कि झारखंड विधानसभा में मौजूदा वक्त में 76 विधायक हैं। सीएम हेमंत सोरेन ने 3 जुलाई को जब सरकार बनाने का दावा पेश किया था, तब राज्यपाल को 44 विधायकों के समर्थन की लिस्ट सौंपी थी।