महाराजगंज: बछरावां में ट्रेन से कटकर अधेड़ की हुई मौत, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस, भेजा गया पोस्टमार्टम
9 अप्रैल गुरुवार की रात्रि 9 बजे आसपास एक अधेड़ व्यक्ति ट्रेन की चपेट मे आने से मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान शिवगढ़ थाना क्षेत्र के नगर पंचायत क्षेत्र मे स्थित ग्राम सराय क्षत्रधारी गांव के रूप मे हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब में मिले दस्तावेज से पहचान की गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।