शाजापुर: शाजापुर कृषि उपज मंडी में 1 जनवरी से ऑनलाइन नीलामी, तुलाई और बिल भुगतान, मंडी हो रही हाईटेक
एक जनवरी से कृषि उपज मंडी शाजापुर में ई-मंडी योजना शुरू हो गई है। बुधवार को मंडी आने वाले किसानों का पहली बार मंडी में नीलामी कार्य पूरी तरह आनलाइन प्रक्रिया से हुआ। सबसे पहले किसान का पंजीयन और उपज की जानकारी को साफ्टवेयर के माध्यम से रजिस्टर्ड किया गया। इसके बाद किसान उपज नीलामी स्थल ले गए, इसके बाद पीओएस मशीन से कमचारियों ने सभी काम पूरे किए।