करेली: पत्नी पर पति का हंसिए से हमला, महिला ने एक महीने पहले मकान खरीदा था, पति बेचना चाहता था
नरसिंहपुर जिले के करेली थाना क्षेत्र में एक पति द्वारा पत्नी पर हंसिए से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार 12 बजें को हुई। पीड़िता रानू राजपूत (30 वर्ष), निवासी करेली ने बताया कि उसने पिछले महीने 10 फरवरी को मायके पक्ष की मदद से एक घर खरीदा था। इस बात को लेकर ससुराल पक्ष नाराज था और पति को भड़का रहा था।