विदिशा नगर: नया ट्रांसफार्मर रखने के लिए शहर के जोन-2 के दो फीडर पर 5 घंटे बंद रहेगी बिजली सप्लाई,कई कार्य होंगे प्रभावित,
शहर में बिजली कंपनी के जोन-2 में बुधवार को अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर की स्थापना के चलते दो फीडर क्षेत्र में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। इंडस्ट्रियल फीडर के अंतर्गत बंटीनगर, सुभाष नगर, सागर रोड, पीतल मिल, आम वाली कॉलोनी, राजा भैया कॉलोनी और करैयाखेड़ा क्षेत्र में और हस्नाबाद फीडर के अंतर्गत सांवरिया सेठ कॉलोनी सहित अन्य जगह बिजली बंद रहेगी।