नावकोठी: अकहा ररिऔना में मंडे मेगा क्विज प्रतियोगिता के उत्कृष्ट प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत
प्रखंड के अक्सा ररिऔना अपग्रेड प्लस टू स्कूल में मंडे क्विज प्रतियोगिता के उत्कृष्ट सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। हेड मास्टर सरोज कुमार ने बताया कि कक्षा नवम से 12वीं तक के कुल 12 सफल एवं उत्कृष्ट बच्चों को क्विज प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।