सेवा संकल्प अभियान: आंगनबाड़ी केन्द्र भावी पीढ़ी के निर्माण की पहली पाठशाला
कुरुद में विकासखंड स्तरीय ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ आयोजित हुआ। विधायक श्री अजय चंद्राकर ने आंगनबाड़ी केन्द्रों को बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा और संस्कार का महत्वपूर्ण केंद्र बताया।
कार्यक्रम में महिला जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिनों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। 86 आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से सामुदायिक सहभागिता और जनसेवा को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
सेवा, सहभागिता और सशक्त समाज की दिशा में एक और कदम। 💪🇮🇳
#SevaSankalpAbhiyan #Anganwadi #Kurud #Dhamtari #JanSeva
43 views | Dhamtari, Chhattisgarh | Sep 27, 2026