चिनिया: 11 हजार वोल्ट के तार से जंगल में लगी आग, मिस्त्रियों की मेहनत से कई घंटे बाद बिजली बहाल
Chinia, Garhwa | Apr 19, 2026 चिनिया थाना क्षेत्र के चिनिया–रंका मुख्य सड़क स्थित बड़का नल जंगल में रविवार दोपहर करीब 3 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। 11 हजार वोल्ट बिजली का तार सखुआ पेड़ से टकरा गया, जिससे अचानक जंगल में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने आसपास के इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की इस घटना के कारण इलाके की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी