बरेली: बारादरी क्षेत्र के संजय नगर में एक ही रात में चोरों ने दो कार की चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर में एक ही रात में चोरों ने दो कारों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं मामले की शिकायत थाना पुलिस से की गई है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द घटना का खुलासा कर चोरों को जेल भेजा जाएगा।