बिंदकी: बिंदकी में स्काउट व गाइड की एडवेंचर प्रतियोगिता में असम, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के छात्र-छात्राओं ने लिया भाग
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के लंका रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार की सुबह लगभग 10:00 बजे से असम, मध्य प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश के स्काउट एवं गाइड के छात्र तथा छात्राओं ने विभिन्न एडवेंचर प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने साहस और हौसले का प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं ने टायर टनल के अंदर चलकर नेट कुर्वेल में प्रवेश किया और बाहर निकले।