नरवल: वसूली में फंसे महाराजपुर थाने के 7 पुलिसकर्मी हुए लाइन हाजिर, डीसीपी ने की कड़ी कार्रवाई
डीसीपी पूर्वी ने महाराजपुर थाने में तैनात सात पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया।कारोबारी से लूट के मामले में महाराजपुर थाने में तैनात पुलिसकर्मियों पर आरोप लगा था। एसीपी कैंट की जांच के बाद डीसीपी ने एक्शन लेते हुए बुधवार रात 11बजे पांच दरोगा और दो कांस्टेबल कुल सात पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया है। जल्द ही जांच पूरी होने के बाद सख्त कार्रवाई होगी।