टिमरनी: हरदा जिले के टिमरनी में नाबालिग खिलाड़ी से छेड़छाड़ के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है।
Timarni, Harda | Jun 17, 2026 आज 17 जून शाम 5 बजे कबड्डी कोच और भाजपा नेता अंकित जोशी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं होने पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष और विधायक ने टिमरनी थाने का घेराव कर दिया। प्रदर्शन के दौरान नाबालिग के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि शिकायत दर्ज करने में देरी की गई और पुलिस ने सही तरीके से कार्रवाई नहीं की।