कुम्हेर: कुम्हेर में नालियों की साफ-सफाई न होने से कॉलोनी और सड़कों पर जमा पानी से आमजन परेशान
कुम्हेर कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई है। मूसलाधार बारिश के चलते कई निचले इलाकों में पानी भर गया और तेज हवाओं अंधड़ के कारण जगह-जगह टीनशेड उड़ने व पेड़ गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं,इससे पहले भी कुम्हेर क्षेत्र में तेज बारिश के कारण कुछ स्थानों पर जलभराव से नुकसान की स्थिति बनी थी नालियों की सफाई नहीं होने से सड़कों पर पानी जमा हुआ