बहराइच: त्रिमुहानी घाट त्रिमुहानी रोड से कोतवाली देहात पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में अभियुक्त को किया गिरफ्तार
त्रिमानी घाट त्रिमुहानी रोड से थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम ने नाबालिक विषय दुष्कर्म मामले के अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक ने शुक्रवार को बताया कि 2 जुलाई को नाबालिक से दुष्कर्म सहित पॉकसो एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जिसके बाद फरार अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। जिसके क्रम में आज उसे गिरफ्तार किया गया है।