बड़वाह मे 14 अप्रैल को संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी 135 वी जयंती भव्य रूप से मनाई गई। इस अवसर पर डॉ अम्बेडकर जन्मोत्सव समिति द्वारा शाम 6 बजे से शहर के मुख्य मार्गों से चल समारोह निकाला गया,उसके बाद बस स्टैंड पर बाबा साहब की प्रतिमा के सामने एक शाम बाबा साहब के नाम संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन हुआ जो देर रात साढ़े बारह बजे तक चलता रहा।