इटावा: रामनगर ओवरब्रिज पर नशे में कार चला रहे युवक ने सामने आ रही इनोवा कार में मारी टक्कर, पुलिस मेडिकल जांच में जुटी
Etawah, Etawah | Jun 20, 2026 फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के रामनगर ओवरब्रिज पर शुक्रवार देर रात नशे की हालत में कार चला रहे आदर्श कॉलोनी के रहने वाले विनोद पुत्र पुत्तन सिंह ने सामने से आ रही इनोवा कार में जोरदार टक्कर मारदी। घटना में विनोद व उनकी कार में सवार रवि प्रताप मामूली चोटिल हो गये और इनोवा कार में सवार फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी अर्जुन पुत्र प्रदीप कुमार यादव बाल-बाल बच गये।