अनूपपुर: गांव छुलहा को जैतहरी–अनूपपुर मार्ग 20 साल से बदहाल सड़क पर ग्रामीणों की मुश्किलें, गांव तक नहीं पहुंचती एंबुलेंस
जैतहरी विकासखंड के छुलहा रेलवे स्टेशन से लगभग 500 मीटर दूर स्थित गांव छुलहा को जैतहरी–अनूपपुर मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सड़क पिछले करीब 20 वर्षों से जर्जर हालत में है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क रेलवे के अधिकार क्षेत्र में होने के कारण न तो रेलवे विभाग इसका निर्माण करा रहा है और न ही पंचायत को निर्माण की अनुमति दी जा रही है।