बलरामपुर: बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर अंतर्गत ग्राम चिनिया के चिनिया मोड़ में शनिवार सुबह हुई एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक घटना
बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर अंतर्गत ग्राम चिनिया के चिनिया मोड़ में शनिवार सुबह एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक घटना सामने आई है। जंगली हाथियों के हमले में 14 वर्षीय किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है और ग्रामीणों में भय साफ देखा जा सकता है।मृतक पिंकी कुमारी अपने रिश्तेदार के यहाँ ग्राम चिनिया आई हुई थी।