रॉबर्ट्सगंज: आई लव सोनभद्र थीम पर संवरेगा कलेक्ट्रेट गेट का सेल्फी प्वाइंट, जल्द शुरू होगा सौंदर्यीकरण
सोनभद्र के कलेक्ट्रेट गेट पर स्थित सेल्फी प्वाइंट अब नए और आकर्षक स्वरूप में नजर आएगा। नगर पालिका परिषद ने इसे 'आई लव सोनभद्र' थीम पर विकसित करने की तैयारी शुरू की है।शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने स्थल का निरीक्षण कर प्रस्तावित सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए,योजना के तहत दोनों ओर चाहरदीवारी का निर्माण होगा।