मंदसौर: मंदसौर में ट्रामा सेंटर की मांग तेज, पार्षद बंसल बोले- जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से अटका वर्षों पुराना निर्माण
मंदसौर में ट्रामा सेंटर की मांग को लेकर समाजसेवी एवं पार्षद सुनील बंसल ने जनप्रतिनिधियों पर सवाल उठाए हैं, उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज मिलने के बावजूद जिला अस्पताल में ट्रामा सेंटर नहीं बन पाया, जबकि राशि पहले ही स्वीकृत हो चुकी थी, बंसल ने सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते मामलों को देखते हुए जल्द ट्रामा सेंटर निर्माण शुरू कराने की मांग की,