धमतरी: रंग मिला कर बेचा जा रहा था मैंगो जूस, कार्रवाई के तहत पानी पाउच फैक्ट्री भी हुई सील
धमतरी जिला के समस्त विकासखंडों में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर, एडिबल आइस, कैंडी, फल एवं सब्जी आधारित जूस (फ्रूट ड्रिंक, शरबत, स्क्वैश, गन्ना जूस, मैंगो जूस आदि) की सघन जांच की जा रही है। जांच के दौरान गुणवत्ता, स्वच्छता, लेबलिंग, निर्माण तिथि, बैच नंबर एवं “बेस्ट बिफोर” जैसी अनिवार्य जानकारियों का विशेष परीक्षण किया जा रहा है। अभियान के तहत “ओसेनो” ब्रांड के।