शामली: शामली के झिंझाना में समीर नाम के युवक की मौत पर परिजनों ने उठाए सवाल, पुलिस कार्यालय पहुंचकर की शिकायत
Shamli, Shamli | Jul 8, 2026 शामली के झिंझाना कस्बे के मोहल्ला तलाही निवासी 18 वर्षीय समीर की 12 जून को बाइक दुर्घटना में मौत हो गई थी, इस मामले में पुलिस कार्यालय शामली पहुंचे परिजनों ने दोस्त पर घर से बुलाकर कथित तौर पर हत्या करने का शक जताते हुए अधिकारियों से शिकायत की है। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने आरोपी से पूछताछ भी नही की।