नवाबगंज थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ गोधन लाल नामक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी पर नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख 70 हजार रुपये हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है। गोधन लाल के अनुसार, पड़ोसी ने सरकारी नौकरी का झांसा देकर उससे मोटी रकम वसूल ली, लेकिन लंबा समय बीत जाने के बाद भी न तो नौकरी मिली और न ही पैसे वापस किए गए।