दमोह: मारा-बेलखेड़ी के बीच कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, तीन घायल अस्पताल में भर्ती
Damoh, Damoh | Apr 24, 2026 दमोह-पथरिया रोड पर मारा और बेलखेड़ी के बीच शुक्रवार शाम 7 बजे कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सहित तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना पर स्थानीय निवासी भागीरथ खंगार ने 108 एंबुलेंस बुलवाई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।