रक्षाबंधन त्यौहार से पहले मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई दुकानों से लिए नमूने
..
मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, मावा-बर्फी समेत चार नमूने लिए
..
रक्षाबंधन त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए जिले में मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा प्रशासन और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई लगातार जारी है। कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम द्वारा मिठाई दुकानों का निरीक्षण करने के साथ खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए जा रहे हैं, ताकि नागरिकों को सुरक्षित एवं मिलावट रहित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।
इसी क्रम में आज गुरुवार को विदिशा नगर में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। कांच मंदिर के पास स्थित शर्मा श्री मावा से खाद्य पदार्थ मावा का नमूना लिया गया। वहीं माधवगंज स्थित मोतीश्री स्वीट्स से फेनी, बर्फी और पेड़ा के नमूने एकत्रित किए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने मिठाई विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे किसी भी प्रकार की मिलावटी मिठाई अथवा खाद्य सामग्री का निर्माण और विक्रय न करें। #JansamparkMP #vidisha #administration
Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 27, 2026