रामगंजमण्डी: किशोरी गर्भपात केस में बड़ा खुलासा, मध्यप्रदेश से अस्पताल संचालक गिरफ्तार, लापरवाही के चलते थानाधिकारी लाइन हाजिर
रामगंजमंडी उपखण्ड के एक थाना क्षेत्र की पुलिस ने किशोरी को भगाकर ले जाने एव उसका गर्भपात कराने के डेढ़ साल पुराने मामले में गर्भपात करने में आरोपी अस्पताल संचालक को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस उप अधीक्षक से मिली जानकारी के अनुसार जुलाई 2024 में एक युवक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया था।