कटनी नगर: झिंझरी स्थित जिला जेल में मारपीट के मामले में जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी का आया बयान
झिंझरी स्थित जिला जेल के कैदी गोलू रजक जिसने जिला अस्पताल में यह आरोप लगाया था कि जेल प्रहरी राजभान दुबे रुपयों की मांग करते है और नही देने पर मारपीट करते है। इससे पूर्व भी जिला जेल में बंद एक कैदी मोहित धमेजा के परिजनों ने भी एसपी से शिकायत की थी। इस मामले को लेकर जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी ने आज गुरुवार दोपहर 2 बजे बयान दिया है।