खुसरूपुर: खुसरूपुर नीमतल निवासी 18 वर्षीय अश्विनी गुप्ता हुआ लापता परिजन परेशान।
खुसरूपुर नीमतल मोहल्ला निवासी नवीन कुमार गुप्ता के 18 वर्षीय पुत्र अश्विनी कुमार गुप्ता शुक्रवार की शाम से ही लापता हो गया है। परिजन अपनी स्तर से काफी खोजबीन किया है। कुछ भी अता पता न चलने के बाद खुसरूपुर थाना में गुमशुदगी का शिकायत दर्ज कराया है। शिकायत के आलोक में खुसरूपुर पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है। परिजनों को अनहोनी की भी आशंका सता रही है।