रामगढ़: रामगढ़ पालिका में सफाई कर्मचारियों का गुस्सा, विरोध रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन, मांगें न पूरी होने पर आंदोलन की चेतावनी
Ramgarh, Alwar | May 27, 2026 रामगढ़ नगरपालिका में ठेके पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। राजस्थान प्रदेश वाल्मीकि सेना मिशन के सेना प्रमुख अनिल वाल्मीकि के नेतृत्व में बुधवार दोपहर बाद वाल्मीकि समाज मंदिर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं और कथित शोषण को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।