दतिया नगर: आजाद समाज पार्टी ने किया चुनावी शंखनाद किलाचौक पर हुई आमसभा दामोदर यादव हुए शामिल
दतिया में उपचुनाव की संभावनाओं के बीच आजाद समाज पार्टी ने चुनावी शंखनाद कर दिया है मंगलवार की रात्रि आज समाज पार्टी द्वारा दामोदर सिंह यादव के समर्थन में किला चौक पर एक चुनावी आम सभा का आयोजन किया गया । इस आम सभा में आजाद समाज पार्टी ने उपस्थित भारी जनसमूह के बीच जन समर्थन मांगा और भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा ।