खंडवा: खंडवा मेडिकल कॉलेज पर गंभीर आरोप: ब्लड चढ़ाने के बाद गर्भस्थ शिशु की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
खंडवा जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज में डिलीवरी के लिए भर्ती एक गर्भवती महिला के मामले में परिजनों ने गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि महिला को दो दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसकी हालत सामान्य थी। सभी जांचों में बच्चे की धड़कन भी सामान्य बताई जा रही थी।