मुरैना नगर: नई आबादी उत्तमपुरा में सड़क और नाली न होने से रहवासी परेशान, लगाए आरोप
नई आबादी उत्तमपुरा में रहने वाले रहवासी सड़क और नाली ना होने से काफी परेशान हैं ,शिकायत के बावजूद भी सुनवाई नहीं हो रही है।नगर निगम कर्मचारियों पर भी आरोप लगाए हैं। जहां वार्ड नंबर 26 नई आबादी उत्तमपुरा के रहवासी इन दिनों भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। क्षेत्र में सड़कों की हालत काफी बदतर हो चुकी है ।