बरेली: अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की अध्यक्ष बनीं झारखंड के राज्यपाल की बेटी श्रुति गंगवार
झारखंड के राज्यपाल बरेली के आठ बार सांसद रहे व केंद्रीय मंत्री रहे संतोष गंगवार की सुपुत्री श्रुति गंगवार को अर्बन को आपरेटिव बैंक लिमिटेड का अध्यक्ष चुन लिया गया है। अध्यक्ष का पद सौभागयवती गंगवार के निधन से रिक्त हुए पद पर किया गया था। यह चुनाव सर्वसम्मति से किया गया।