बरेली: मीरगंज थाना क्षेत्र के पैगानगली में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली से गिरकर 10 वर्षीय बच्चा हुआ घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
मीरगंज थाना क्षेत्र के पैगा नगली में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली से गिरकर 10 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए परिजनों ने जैन अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चा कावड़ देखने गया था इस दौरान हुआ ट्रैक्टर ट्राली पर चढ़ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया गिरकर।