बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के डोहरा चौराहे पर दबंगों ने व्यक्ति को जमकर पीटा
बारादरी थाना क्षेत्र के डोहरा चौराहे पर दबंगों ने व्यक्ति को जमकर पीटा। मारपीट में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से कि है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है ।जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।