कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग ने बुधवार को जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस परिसर में हाल में निर्मित किये गये मातृ एवं शिशु कल्याण संस्था का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने ऑपरेशन थियेटर एवं लेबर रूम शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिये। इस दौरान एसडीएम श्री शिवलाल शाक्य, सीएमएचओ डॉ. गोविंद सिंह चौहान, सिविल सर्जन डॉ. बी.एल. रावत आदि उपस्थित थे।
#Mandsaur
#मंदसौर