गभाना: चंडौस पुलिस ने ट्रक चढ़ाने का प्रयास करने वाले आरोपी चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा
चंडौस पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिसकर्मियों पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास करने वाले आरोपी चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर सत्यवीर सिंह के मुताबिक यह मामला विगत वर्ष का है जब कस्बा चंडौस में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर एक चालक ने ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया था। घटना के बाद आरोपी ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया था।