रहुई थाना परिसर में शनिवार को दोपहर 12 बजे भूमि विवाद से संबंधित जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार की अध्यक्षता अंचल कर्मचारी रामप्रताप सिंह एवं थाना के एसआई संतोष कुमार सुमन ने की। जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े मामलों को लेकर कई फरियादी उपस्थित हुए। इस दौरान अंचल कर्मचारी द्वारा संबंधित पक्षों से आवश्यक कागजात प्रस्तुत करने को कहा गया।