केतार: भगवान घाटी में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरी बाइक, चालक घायल
Ketar, Garhwa | May 16, 2026 केतार थाना क्षेत्र के भगवान घाटी में शनिवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई, जिससे बाइक चालक घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने मदद कर बाइक और चालक को बाहर निकाला। घायल युवक ने अपना परिचय उत्तर प्रदेश के खेमपुर निवासी गुड्डू चौधरी के रूप में दिया। उसने बताया कि वह अपने साथियों के साथ खेमपुर से भवनाथपुर चपरी जा रहा था।