लातेहार: महिलाओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, दुष्कर्म और हत्या के दोषियों को फांसी देने की मांग
(लातेहार) : हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या की घटना को लेकर बरवाडीह प्रखंड की महिलाओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस घटना के विरोध में बुधवार को बरवाडीह की समाजसेवी श्यामली शर्मा के नेतृत्व में महिलाओं ने राज्यपाल, झारखण्ड के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज को एक ज्ञापन सौंपा।