लोहरदगा: लोहरदगा छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन 30 मई के वार्षिक महाधिवेशन को ऐतिहासिक बनाने में जुटी
लोहरदगा में आगामी 30 मई को आयोजित होने वाले छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन के वार्षिक महाधिवेशन की तैयारियों को लेकर गुरुवार अपराह्न लगभग 3 बजे साहू भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन अध्यक्ष निशीथ जायसवाल ने की।