डग: भवानी मंडी में गौशाला में मदर्स डे के अवसर पर गौपूजन कर की गई सवामणि, विशेष रूप से किया गया फलों से तुलादान
Dug, Jhalawar | May 13, 2024 भवानीमंडी के श्री गोपाल गौशाला सेवा संस्थान में मदर्स डे के अवसर पर गोपूजन व सवामणि की गई साथ ही विशेष रूप से फलों से तुलादान किया गया। यहां संस्थान सदस्यों ने बताया कि मदर्स डे के अवसर पर गायों का पूजन किया गया साथ ही सवामणि का भी आयोजन किया गया इस अवसर पर विशेष रूप से फलों से तुलादान किया गया इस दौरान दिनेश गुप्ता शशिकांत भट्ट उमा शंकर पोरवाल आदि मौजूद रहे